लेटेस्ट न्यूज़

रविवार को कार्य बंद करने के आदेश पर भड़के मजदूर, दी आंदोलन की चेतावनी

एसपी माइंस में कार्य बंद करने के आदेश पर शनिवार को वर्कशॉप के समक्ष मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि अगर संडे ड्यूटी बंद किया गया तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा।उल्लेखनीय है कि कार्मिक विभाग की तरफ से आदेश जारी कर कहा है कि रविवार को कोयला उत्पादन सहित महाप्रबंधक कार्यालय व अन्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। आवश्यक सेवाएं: खदान में पंप से जल निकासी, बिजली आपूर्ति, पानी आपूर्ति, अस्पताल आदि जारी रहेंगे। इस आदेश पर माइंस के मजदूर भड़क उठे। मुख़्य वर्कशॉप के समक्ष एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एक स्वर में मजदूरों ने कहा कि अगर रविवार को कार्य बंद किया गया तो जोरदार आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। मजदूर नेता नवल किशोर राय, गोविंद कुमार, अरुण कुमार महतो, महेंद्र प्रसाद राणा, वरुण कुमार सिंह ने कार्यालय से जारी आदेश का विरोध किया। कहा कि बिना कारण के कोलियरी के इतिहास में पहली बार इस तरह का फरमान जारी किया गया है। यह सरासर गलत है। मजदूर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। मजदूरों का काम कोयला उत्पादन करना है। कोयला संप्रेषण करना और विक्रय करने की जिम्मेदारी कोलियरी प्रबंधन पर है। ऐसा नहीं हो रहा है तो इसका जिम्मेदार कोलियरी प्रबंधन है,मजदूर नहीं। मजदूरों को पूर्व की तरह रविवार को काम करने दिया जाए। यदि उनके अधिकारों की कटौती की गई तो चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने से लोग पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर चंद्रशेखर कोल, शंकर मल्लिक, द्वारिका दास, त्रिलोचन राय, कामदेव दास, मथुरा महतो, कपिल मल्लिक, महेश राय समेत दर्जनों मौजूद थे।

प्रदर्शन करते कर्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *