आसनचुवां टीम ने छः विकेट से फाइनल मैच जीता

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल में युवा क्रिकेट क्लब खून की तरफ से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार की देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। इसमें आसनचुवां टीम ने छः विकेट से दिग्घी टीम को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
जेएलकेएम सह विस्थापित नेता अरूण महतो ने विजेता टीम को दस हजार व उपविजेता टीम को सात हजार नकद राशि के साथ कमेटी की तरफ से ट्रॉफी वितरण किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिग्घी टीम ने सात विकेट खोकर 68 रन बनाया। इस टीम की तरफ से ओम प्रकाश 18, समीर 12, मोहित आठ, सुमन पांच, प्रताप चार व कुंदन दो रन बनाने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे आसनचुवां टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर के चौथे बॉल में लक्ष्य हासिल कर लिया। छः विकेट से इस टीम ने जीत हासिल कर लिया।इस टीम की तरफ से अशोक 19, प्रवीण 18,राहुल 10,परिमल 9 रन बनाने में सफल रहा है। बेहतर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अशोक महतो को घोषित किया।

विजेता टीम ट्रॉफी के साथ



