शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को किया गया सम्मानित

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल स्थित डीएवी विद्यालय में शनिवार को माध्यमिक परीक्षा में शीर्ष दस स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जानकारी हो कि सीबीएसई की माध्यमिक परीक्षा में स्थानीय डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अभिनव सिंह, नैतिक कुमार, अंजलि कुमारी, मुकेश मंडल, प्रदीप्ति किरण, प्रिंस कुमार यादव, पलक प्रिया, शुभम शेखर, टिया कुमारी एवं स्वयं कुमार शामिल हैं।सम्मान समारोह में प्राचार्य डा.राघवेंद्र तिवारी ने इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया| प्राचार्य डा. तिवारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | उन्होंने इन बच्चों को कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आगे कठोर परिश्रम करके सफलता की के शिखर पर पहुंचें। उन्होंने दसवीं का क़्यू पी आई 69 से 71 हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारे विद्यालय का रेटिंग डीएवी सीएमसी (नई दिल्ली) के द्वारा गुड से वेरी गुड कर दिया गया है| इस अवसर पर अभिभावकगण हेमंत कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार उपस्थित थे| यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी|

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य



