स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चितरा का लिया जायजा
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्रीय टीम के डा चंद्रशेखर एस मोहे, डा अनु जॉर्ज ने देवघर जिला स्तरीय चिकित्सकों के दल के साथ शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चितरा का जायजा लिया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर खरा उतरा तो इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं यहां से उपलब्ध होंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ के तहत संचालित पथरडा,राखजोर, बभनडीहा आदि गांवों स्थित आप आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत केंद्रीय टीम जांच दल निरीक्षण कर लिया गया है। अगली कड़ी में जायजा लेने डा एस मोहे, डा जॉर्ज ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम के डा मनीष शेखर, डीपीएम नीरज भगत के साथ डॉ. गुड़ाकेस चौधरी सारठ प्रभारी की उपस्थिति में यहां निरीक्षण किया।
इस दौरान उपलब्ध दवा,रोग,बीमारी,चोट और अन्य शारीरिक या मानसिक विकारों की रोकथाम, निदान (जांच), उपचार और सुधार के बारे में जानकारी हासिल किया। स्वस्थ या बिना किसी स्पष्ट लक्षण वाले लोगों में किसी बीमारी, संक्रमण या जोखिम का शुरुआती स्तर पर पता लगाने के लिए की जाने वाली जांच की स्थिति का आकलन किया गया। इसके अलावा गैर संचारी,गैर-संक्रामक बीमारियों का समय रहते शुरुआती चरण में पता लगाने संबंधी बातों के बारे में अवगत हुए। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुसार किए गए मूल्यांकन पर प्रमाणित हुआ तो इस स्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्र सहित अन्य गांव के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर सीएचओ अनुपमा लकड़ा,एएनएम आभा कुमारी, आशीष कुमार, अवधेश कुमार, सहिया साथी मीनाक्षी देव्या, बीएफ निरंजन प्रसाद राय, सहिया सुभद्रा देवी, राधा देवी, गीता, पुरनी, मंजू, शीला, आलो , प्रतिमा, रोशनी व अन्य मौजूद थे।




