व्हिसल बजाओ कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल आने के लिए किया प्रेरित

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल में स्थानीय राजकीय कृत मध्य विद्यालय से व्हिसल बजाओ कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों की अगुवाई में बुधवार को जुलूस निकाली गई। इसके माध्यम से ग्रामीण बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय व प्लस टू विद्यालय में नामांकन के अनुसार बच्चों की उपस्थिति नहीं रहने के कारण सख्त रवैया अपनाया है। पत्र जारी कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश को लेकर सप्ताह में एक दिन प्रत्येक विद्यालय को यह कार्यक्रम आयोजित करना है। जिससे विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाया जा सके। इसके अलावा मध्याह्न भोजन को ले आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। लिहाजा निर्देशानुसार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडे, शिवानंद ओझा व संजय कुमार ने विद्यार्थियों को जुलूस में चलने के लिए प्रेरित किया। इसमें में शामिल विद्यार्थियों ने स्कूल चलने के लिए जगह-जगह नारे लगाए। गांव में बच्चों को जागरूक किया गया। ताकि वे विद्यालय आएं। इस दौरान व्हिसिल भी बजाया गया।

व्हिसल बजाओ कार्यक्रम को लेकर जुलूस निकालते शिक्षक व विद्यार्थी



