लेटेस्ट न्यूज़

शांति यज्ञ के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के कुकराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार को तीन दिवसीय शांति यज्ञ का समापन धार्मिक माहौल में हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान उमड़ पड़ी।जनकल्याण,सामाजिक सद्भाव, विश्व शांति को लेकर मां विंध्यवासिनी दुर्गा मंदिर में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया था। आचार्य श्रीकृष्ण तिवारी की अगुवाई में पुरोहित भगवान् तिवारी, राजू चटर्जी, शांतनु तिवारी, राहुल पाडेय ने यजमान अमित कुमार सिंह दंपति को विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरा कराया। । सुबह से ही कई गांव के श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। चंदमौलेश्वर सिंह, मृत्यंजय सिंह,बहस,सितांशु, विक्रम, दिलीप, बिल्टू, ललन, बासुकी प्रसाद,प्रसन्न सिंह व अन्य मौजूद थे। कुकराहा, मंजूरगिला,सिकटिया, मंझलीबाद, सिमला, बरमसोली, बसकी, बनकनाली, महतोडीह, दुबिया आदि गाव के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *