कोयला कर्मियों को कोल इंडिया एक लाख रुपए अग्रिम भुगतान करे

देवघर जिले के एसपी माइंस में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के प्रतिनिधियों व समर्थकों ने बुधवार को बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करके मांग किया कि कोयला कर्मियों को कोल इंडिया प्रबंधन एक लाख रुपए अग्रिम भुगतान करें। बोनस संबंधी निर्णय बाद में होता रहेगा।सीटू से संबद्ध सीएमएसआई के युधिष्ठिर यादव रामदेव सिंह, देबू महतो, समशूल मियां, उस्ताद मल्लिक, बदन दास, एटक से होपना मारांडी गणेश कोल व प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड दुर्गा पूजा से पहले एक लाख रुपये प्रत्येक कोयला कर्मियों को अग्रिम भुगतान करे। बोनस का निर्णय बाद में होता रहेगा। देश के कोयला मजदूरों के साथ कोई साजिश नहीं चलेगा। जल्द से जल्द बोनस का फैसला करना पड़ेगा। इन मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मजदूर प्रतिनिधियों ने कहा कि कोयला कर्मियों का बोनस भुगतान संबंधी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। वैसी स्थिति में इस मांग को लेकर मजदूर और मजदूर संगठनों में घमासान मचा कर रखा है। संगठनों का कहना है कि इस पर अंतिम निर्णय जल्द नहीं होता है तो उस स्थिति में कोयला कर्मियों को अग्रिम भुगतान मिले।




