लेटेस्ट न्यूज़

उप स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने देवघर जिले के सारठ प्रखंड अतर्गतथ पथरडा उपस्वास्थ्य केंद्र का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय टीम डॉ प्रियंका एवं डॉ आशीष के साथ सीएचसी प्रभारी जियाउल हक के अलावे स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पंजियों की जांच की। साथ ही उपकेंद्र में मौजूद सुविधाओं, साफ सफाई, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, दवाई, रख रखाव समेत कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया। तथा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने कहा कि विभागीय निर्देश पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए जांच पड़ताल किया गया है। यह उपस्वास्थ्य केंद्र एनक्यूएएस के मान्यता के अधिकांश मानकों को पूरा करता है। इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। जिसके बाद सर्टिफिकेशन देने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि इस उपकेंद्र को एनक्यूएएस की मान्यता मिलने की पूरी सम्भावना है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन यानी
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाले एक प्रणाली है जिसके तहत सरकारी अस्पतालों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वास को सुनिश्चित करने के लिए मापदंड निर्धारित करता है। इसके मान्यता मिलने से सम्बंधित अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्था की जाती है। बताया गया कि पथरडा उप स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस की मान्यता मिलने से इसका समुचित लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी। उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्त होगी। अस्पताल में मरीजों को 106 प्रकार की दवाएं निःशुल्क मिल सकेगी। वहीं उपकेंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच एवं डिलेवरी की भी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए 15 किलो मीटर दूर सारठ सीएचसी नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान डॉक्टर मनीष शेखर, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी पारीण, लेखा पाल रवि कुमार, बीपीएम पंकज कुमार, सीएचओ भारती टोप्पो,वर्षा नाग, किरण मरांडी, अर्चना कुमारी, प्रियंका, अनुपमा, बीटीटी सागरिका तिवारी, एएनएम अंजू कुमारी, सलोनी किस्कू,रिंकू सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

केंद्रीय टीम के साथ सीएचसी सारठ के चिकित्सक व स्वास्थ कर्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *