गणेश महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल के ताराबाद, तिलैया, भवानीपुर व बगदाहा में गणेश महोत्सव को लेकर पूजा स्थलों में भक्तिमय माहौल कायम हो गया है। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंत्रोचार के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणपति की पूजा-आराधना किया गया।
जानकारी हो कि गणेश महोत्सव को लेकर यहां के ताराबाद गांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गांव के बड़ा तालाब में आचार्य दुर्योधन पांडे व सर्वानंद पांडे ने यजमान दंपति सरोज व बबीता देवी को कलश यात्रा के सारे विधि विधान को पूरा कराया। कलश में जल भर कर कुंवारी कन्याओं व महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया। इस दौरान भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी देवताओं का जयकारा लगाया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज हो गया। मौके पर सतीश महतो,पंसस बबलू कुमार,विनोद महतो, राजकुमार गिरी,विनोद सिंह, मनोज, बलदेव, उत्तम, शैलेंद्र रंजन,अरुण गिरी व अन्य ने इसमें बढ़-चढ कर इसमें हिस्सा लिया। विधि विधान से कराया पूजा पाठ: तिलैया में आचार्य अभिषेक तिवारी ने यजमान विवेक सिंह को मंत्रोचार के साथ में विघ्न विनाशक भगवान गणेश को पूजा कराया। वहीं भवानीपुर के टेढ़ी चौक में आचार्य प्रदीप तिवारी व हरिलाल पांडे ने यजमान सुकुमार मंडल व बबीता देवी को पारंपरिक तरीके से भगवान लंबोदर की पूजा कराया। यह भी उल्लेखनीय है कि यहां 18 वर्षों से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं बगदाहा में पंडित आलोक कुमार मिश्रा एवं सरयू पाण्डेय ने यजमान रबीन्द्र कुमार यादव को वैदिक परंपरा अनुसार पूजा कराया। यहां यहां दो वर्षों से उनकी पूजा आराधना भक्ति भाव से की जा रही है। इसके साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हो गया। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा वाचन होना तय है। उधर उक्त तीनों गांव में तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। भजन संध्या, जागरण आदि कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।





