एंटरटेनमेंट

तेलुगु में नहीं रिलीज होगी धनुष ‘कैप्टन मिलर’, शिव कार्तिकेयन की फिल्म पर भी फंसा पेंच, पैसों से जुड़ा मामला!

मुंबई. Captain Miller Release Delay: मकर संक्रांति के मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो रही है. इसमें महेश बाबू की मच अवेटेड फिल्म ‘गुंटुर करम’, वेंकटेशन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सैंधव, नागार्जुन की ‘ना सामी रंगा’, धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और शिव कार्तिकेयन की ‘अयलान’ है. ये सभी फिल्में 12 जनवरी से 14 जनवरी के बीच रिलीज होंगी. लेकिन अब खबर है कि ‘कैप्टन मिलर’ और ‘अयलान’ तेलुगु भाषा में रिलीज नहीं होंगी. इससे मेकर्स को भारी नुकसान होने कीआशंका है.

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेलुगु भाषा काफी बड़ी आबादी बोलती है. तेलुगु ऑडियंस के लिए दोनों ही फिल्में रिलीज नहीं हो पाएंगी. ‘अयलान’ (Ayalaan) के मेकर्स ने तेलुगु वर्जन को 12 जनवरी की रिलीज डेट को स्थगित कर दिया है. हालांकि अन्य भाषाओं में यह फिल्म 12 जनवरी को ही रिलीज होगी.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष और फिल्ममेकर दिल राजू ने ‘अयलान’ तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट स्थगित करने का ऐलान किया है. इससे शिव कार्तियकेयन के तेलुगु फैंस काफी नाराज हैं. वहीं, धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर अभी तक नहीं आया है. इसीलिए माना जा रहा है कि फिल्म तेलुगु में रिलीज नहीं होगी.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों फिल्मों के तेलुगु वर्जन इस महीने के आखिरी में या फरवरी में रिलीज होने की उम्मीद है. कैप्टन मिलर और अलयान का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ है. दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और इसे लेकर एक्साइटेड हैं.

रवि तेजा की फिल्म ईगल की बदली रिलीज डेट

इसके अलावा, रवि तेजा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ईगल’ की भी रिलीज डेट बदल गई है. यह फिल्म भी मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इतनी फिल्मों के साथ मुकाबला देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी और अब यह फिल्म 9 फरवरी को सोलो रिलीज होगी.

Tags: Dhanush, South cinema

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *