लेटेस्ट न्यूज़

भजन संध्या में कलाकारों ने दर्शकों को भक्ति रस का पान कराया

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल के पोखरिया गांव में विघ्नहर्ता गणेश की पूजा पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भक्ति रस का पान कराया।

अरज सुनले गजानन हमारी भक्ति गीत‌ से कृष्णा ने कार्यक्रम का आगाज किया। स्वरचित गीत पेश कर उन्होंने दर्शकों को खूब झुमाया। गणपति बप्पा मोरया, आयो रे आयो गणपति आयो व अन्य भक्ति भाव भरा गीत की प्रस्तुति गायन के दौरान उन्होंने दी। अगले पल रंगमंच पर रोशन ने अपनी उपस्थिति, ‘गजानन आ जाओ तुझे पुकारू आज’ भक्ति गीत से दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने कई गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अगले चरण में आसनसोल की श्वेता ने रंगमंच पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, घर में पधारो गजानन हमारे व अन्य भक्ति से ओत प्रोत गीत गायन के दौरान दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की। वहीं अमन और पायल ने भक्ति भाव भरा झांकी पेश किया। रिकॉर्डिंग गीत पर बेहतर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दर्शक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूम उठे। ज्यों ज्यों रात बीतती गई। कार्यक्रम जवां होता गया। इस दौरान आगंतुक दर्शकों ने जमकर भक्ति रस का पान किया। मौके पर अजीत महतो, भांगेश्वर महतो, कपिल देव, सुमन, संजय समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *