लेटेस्ट न्यूज़

मां मनसा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर तीन दिवसीय

देवघर‌ जिले के बरमरिया गांव में मां मनसा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया।

जानकारी हो कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजा बाजा के साथ पूजा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। देवी देवताओं का जयकारा लगाते हुए कुंवारी कन्याएं, महिलाएं व आम श्रद्धालु सोना पोखर पहुंचे। आचार्य महेंद्र पांडेय, नंदलाल पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय ने यजमान दंपति शकुनदेव साह व सीता देवी को जल,थल, पंचांग पूजन आदि विधि विधान पूरा कराया। सभी कलश में जल भरकर गांव का परिभ्रमण कर वापस पूजा स्थल आए। राजकुमार पांडेय, सुनील पांडेय समेत सभी पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इससे यहां का माहौल भक्ति मय हो गया है। मौके पर भागीरथ साह, मुकेश साह, पप्पू साह, राजेश साह, मोनू साह, प्रद्युम्न साह ,पंचम साह, बबलू साह, टुनटुन साह व अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *