लेटेस्ट न्यूज़

मैया की चुनर उड़ी जाए, पवन धीरे धीरे चलो पर‌ झूमे श्रोता

देवघर जिले के चितरा स्थित दुर्गा मंदिर के सामने हाटतल्ला मैदान में सोमवार की रात जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। त्रिमूर्ति म्यूजिकल ग्रुप में शामिल बिहार यूपी के कलाकारों ने धूम मचाया।कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। म्यूजिकल ग्रुप की प्रमुख कलाकार सरगम स्नेहा ने शक्ति की आराध्य देवी दुर्गा को समर्पित भक्ति गीतों से धूम मचाया। मैया की चुनर उड़ी जाए, पवन धीरे धीरे चलो सारा भक्ति गीत के साथ नृत्य पर दर्शक झूम उठे। गुलशन बना तेरा हार है, प्यारा प्यारा मां तेरा दरबार है। स्वर्ग लागेला हो अंगिनियां हे देवी मइया,भक्त करेला पुकार‌ हो आजा म‌इयां, ए माई हो घरे हमरा बुलवलीं समेत कई भक्ति गीत स्नेहा ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दी। भोजपुरी हिंदी गीतों के लोकगीत गायक नेहाल मिश्रा ने देखो मेरी मैया का दरबार निराला है अलावे कई अन्य गीत दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। अन्य कलाकारों ने माई डोली चढीं चललीं भगत घरवा, दुनियां बनावे वाली तू ही है माई, झुमी झुमी झुलनवां हमार मइयां, माइके झूलवा देखी के हो राम ओन्ली भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वही कलाकारों ने भक्ति गीत पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर रामू शर्मा,साधु शर्मा, अमित शर्मा,संदीप शंकर,संजय शर्मा, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, अमित मिश्रा, सुमित शर्मा, सोनू यादव मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *