लेटेस्ट न्यूज़

बात न बनने पर भड़के कोयला कर्मी, कई जगह काम-काज किया ठप

रविवार को काम करने‌ का आदेश देने की मांग पर‌ देवघर जिले के एसपी माइंस में स्थित वर्क शॉप के समक्ष संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा के समर्थक कोयला कर्मी धरना प्रदर्शन पर उतर गए। उसकी अनुमति देने से अभिकर्ता युपी चौधरी के इंकार करने पर आक्रोशित मजदूरों ने आउटसोर्स कंपनियों का कामकाज ठप कर दिया। अन्य सेवा बाधित किया। जिसे कुछ देर बाद चालू करा दिया गया।उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को प्रबंधन की तरफ से पत्र जारी कर संडे ड्यूटी बंद कर दिया गया। केवल उत्पादन से जुड़े कोयला कर्मी ही नहीं बल्कि कार्यालय में भी काम करने वाले लिपिक को रोक दिया गया। आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को काम पर आने की अनुमति दे दी गई थी। इस फरमान पर माइंस के विभिन्न श्रेणी के कर्मी भड़क गए थे। उसका नतीजा यह निकला कि आज धरना पर बैठ गए और जोरदार प्रदर्शन किया। अभिकर्ता चौधरी को धरना स्थल पर आने का आग्रह कर वार्ता की गई। उनसे आज काम करने की अनुमति देने की मांग की गई।

आदेश देने से किया इंकार: अभीकर्ता चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि आज काम करने का आदेश देना उनके बस की बात नहीं है। संडे ड्यूटी पर रोक मुख्यालय से लगाई गई है।

जुलूस निकालकर काम-काज ठप किया: आक्रोशित मजदूरों ने दो आउटसोर्स कंपनी काम ठप कर दिया। बिजली आपूर्ति, कंटाघर, लोडिंग पॉइंट, गेस्ट हाउस में भोजन बनाना बंद किया। बाद में बिजली आपूर्ति और गेस्ट हाउस का कार्य चालू करा दिया गया।धरना व वार्ता में मजदूर नेता शामिल थे: कृष्णा सिंह, पशुपति कोल, रामदेव सिंह, राजेश राय, अरुण कुमार महतो,वरुण कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद राणा, नवल राय, योगेश राय, मनोज तिवारी, कृष्णा पंडित, अरुण पांडे।

धरना प्रदर्शन करते कामगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *