श्रीमद् भागवत कथा को ले निकाली कलश यात्रा

देवघर जिले के चितरा कोयलांचल के बनवारी डंगाल पुनर्वास स्थल में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर यहां के शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इससे इलाके में भक्ति मय माहौल कायम हो गया है।
जानकारी हो गाजा बाजा के साथ कुंवारी कन्याएं, महिलाएं, श्रद्धालु, कथा वाचिका देवी गौर प्रिया, वृंदावन से आए पुरोहित शिव मंदिर प्रांगण से यात्रा शामिल होकर पुनर्वास स्थल के नीचे बहने वाली जोरिया पहुंचे। यहां विधि विधान से तीर्थ पुरोहित ने यजमान दंपति मंटू महतो व ललिता देवी के माध्यम से जल थल मातृका पूजन कराया। इस दौरान विधायक उदय शंकर सिंह को भी रक्षा सूत्र बांध कर वैदिक विधान कराया गया। इस बीच कुंवारी कन्याओं व महिलाओं को कलश में जल भराया। सभी विभिन्न देवी देवताओं का जयकारा लगाते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचे। कुंवारी कन्याएं राखी,नेहा,माधुरी,प्रियंका, नीलम,युक्ति, साक्षी,पूनम, नवमी,खुशबू,पूर्णिमा,रोशनी, सावनी समेत महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कमेटी के प्रमुख अरूण महतो, तीर्थनाथ, निताय, जनार्दन, मुन्ना,संतोष ने बताया कि प्रतिवर्ष वैशाख महीने में इस तरह का धार्मिक आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही 16 प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन जारी रहेगा। ग्रामीणों में प्रमुख रूप से राजू ,अमूल्य, नरेश,जयदेव,बद्रीनाथ, गणेश,विनेश ,बलराम,मनोज सक्रिय रहे। यह अभी जिक्र के काबिल है कि इस यात्रा में खून, तुलसी डाबर, मुर्गाबनी, कोयरी जमुआ सहित अन्य गांव की महिलाओं व कुंवारी कन्याओं सहित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन से इलाके में भक्ति का वातावरण बन गया है।





