5 खिलाड़ी… जो टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर, एक भारत के लिए T20I में ले चुका सर्वाधिक विकेट

हाइलाइट्स
AFG के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से इन खिलाड़ियों को किया गया बाहर
इशान किशन की प्रतिस्पर्धा संजू सैमसन, पंत और जितेश शर्मा से है
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी0 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. टी20 टीम से कई सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई है. भारतीय टीम को जून 2024 में टी20 विश्व कप खेलना है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज खेलेगी. ऐसे में अब जिन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रखा गया है उनके टी20 विश्व कप खेलने की उम्मीदें धूमिल होती दिखाई दे रही हैं. कौन से वो 5 खिलाड़ी हैं जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से किया गया बाहर और उनका विश्व कप में खेलना मुश्किल है, आइए जानते हैं.
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं. बावजूद इसके उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली. चहल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 96 शिकार किए हैं. वह अभी तक टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और उनका आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भी खेलना मुश्किल है.
छोटे फॉर्मेट में केएल राहुल के ऑप्शंस मौजूद
केएल राहुल (KL Rahul) को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. राहुल को बाहर कर भारतीय चयनकर्ताओं ने यह मैसेज देने की कोशिश की है कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए उनके पास विकेटकीपिंग में ऑप्शंस मौजूद हैं. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. लेकिन 29 साल के बैटर को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला है. चोट की वजह से हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर हैं. हार्दिक और सूर्यकुमार की वापसी के बाद श्रेयस के लिए टीम इंडिया के दरवाजे लगभग पूरी तरह बंद हो जाएंगे.
इशान की प्रतिस्पर्धा संजू सैमसन, जितेश और पंत से है
इशान किशन (Ishan Kishan) को साउथ अफ्रीका में टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. इस विकेटकीपर बैटर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर रखा गया है. उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका मिला है. यदि संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे तो, फिर इशान के लिए टी20 विश्व कप के दरवाजे बंद हो जांएगे. उनकी प्रतिस्पर्धा ऋषभ पंत और जितेश शर्मा से भी है.
.
Tags: Bhuvneshwar kumar, IND vs AFG, India vs Afghanistan, Ishan kishan, KL Rahul, Shreyas iyer, T20 World Cup, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : January 9, 2024, 15:41 IST

